फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और बेटे को खोकर बदहवास हुईं कुसुम, गजपुर गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पति और बेटे को खोकर बदहवास हुईं कुसुम, गजपुर गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन

रुद्रपुर। आग में जल कर मरे बाप और बेटे के दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पति और बेटे को खोने की खबर के बाद महिला बदहवाश होकर घटना स्थल पर ही गिर पड़ी। हृद्य विदारक घटना से गोरखपुर जिले के गजपुर और रुद्रपुर में कोहराम मच गया। हर कोई घटना को लेकर नियति को कोस रहा था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गजपुर गांव निवासी गुलाबचंद कसौधन तेल बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। व्यवसाय में उनका बड़ा बेटा विशाल सहयोग कर रहा था। सोमवार को बाप और बेटे रुद्रपुर में कारोबार के सिलसिले के लिए ही निकले थे कि आग की घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर जुटे लोगों के मुंह से बाप, बेटे की अधजली लाश देख आह निकल रही थी। मृतक गुलाबचंद की पत्नी कुसुम देवी पति और बेटे के शव की भयावह स्थिति देख बदहवास होकर रोने लगी। वह पति और बेटे के चेहरे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। गुलाब के दो बेटों में विशाल बड़ा था। उसे तीन बेटियां प्रीति, ज्योति, अन्नू और एक नाबालिग बेटा है। किसी की भी गुलाबचंद ने अभी शादी नहीं किया था। गरीब परिवार पर टूटे विपत्ति के पहाड़ से लोग मायुस दिखे। गुलाबचंद के व्यवसाय से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। मिलनसार किस्म के व्यापारी की मौत पर साथी कारोबारियों की आंखें नम हो गईं। गजपुर में घटना की खबर फैलते ही मौके पर गांव के लोग भारी संख्या में पहुंचे। पिता और पुत्र की मौत के बाद गरीब परिवार के परवरिश चिंता बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें