फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खुद को मृतक की पत्नी बता खाते से उड़ाए 18 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से खुद को मृतक की पत्नी बताकर 18.80 लाख रुपये की ठगी और संपत्ति कब्जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। खोराबार के रानीडीहा निवासी राजीव रंजन सिंह ने कोर्ट के आदेश पर देवरिया के एकौना निवासी रीमा सिंह, गगहा के अकुसी निवासी हीरालाल मल्ल, उसके भाई बलराम, जीजा नर्वदे व नंदू के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजीव रंजन सिंह ने बताया कि उनके पिता शिवाकांत सिंह और माता बबिता सिंह के बीच वर्ष 2016 में विवाह विच्छेद हो गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद देवरिया के एकौना निवासी रीमा सिंह ने खुद को उसके पिता की पत्नी बताते हुए उनकी चल व अचल संपत्तियों पर दावा कर दिया। आरोपी महिला ने तहसील गोला में वरासत का मुकदमा दाखिल कर मौजा धोबौली स्थित जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की।
इस मामले में उनके द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि रीमा सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर केनरा बैंक, बड़हलगंज शाखा से छह लाख रुपये की एफडी और 35 हजार रुपये नकद और पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से 12 लाख रुपये की एफडी और 45 हजार रुपये नकद निकाल लिए। मामले में हीरालाल मल्ल, बलराम, नर्वदे और नंदू समेत अन्य लोगों पर भी साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। सभी आरोपियों ने मिलकर फर्जी शपथपत्र और दस्तावेज तैयार किए और बैंक की रकम हड़प ली। अब आरोपी मृतक की अचल संपत्तियों पर भी कब्जा करने की साजिश कर रहे हैं। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें