फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचे मतदान कार्मिक, अब मतदाताओं की बारी

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टिया हुईं रवाना। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बूथों पर पहुंचे मतदान कार्मिक, अब मतदाताओं की बारी
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए बुधवार को तीन स्थानों से पोलिंग पार्टी रवाना की गईं। शाम तक बूथों पर मतदान कार्मिक पहुंच गए। आज बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने की बारी है।
पोलिंग पार्टी को रवाना करने वाले स्थानों पर विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। वहीं, परिसर में वाहन लगे थे। मतदान कार्मिकों के अनुपस्थित रहने के कारण पार्टी को भेजने में अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशानी हुई। पिछले बार की अपेक्षा इस बार देर से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कार्मिक बूथों के लिए निकले।
विज्ञापन

जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को 1593 मतदेय केंद्रों के 2733 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। विधानसभावार पोलिंग पार्टी को रवाना करने के लिए तीन स्थान निर्धारित थे। पुलिस लाइंस स्थित स्टेडियम, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज निश्चित किए गए थे। पुलिस लाइंस में पंडाल लगाए गए थे। यहां बैरिकेडिंग कर कार्मियों को स्टेशनरी व ईवीएम वितरण के लिए विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर व बरहज के लिए 19-19 तथा देवरिया के लिए 20 काउंटर बनाए गए थे। वहीं, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय की ड्यूटी के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। इसके अलावा विधानसभावार रिटर्निंग अफसर, माइक्रो आब्जर्वर तथा मतदान कार्मिकों के लिए अलग-अलग पंडाल लगाए गए थे। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा, रामपुर कारखाना की पोलिंग पार्टी, राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से भेजी गईं। यहां भी रामपुर कारखाना के लिए 21 तथा पथरदेवा क्षेत्र के लिए 20 काउंटर बनाए गए थे।
उधर विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी तथा सलेमपुर की पोलिंग पार्टी, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर से रवाना की गईं। यहां दोनों विधानसभा क्षेत्र के कार्मिकों को स्टेशनरी व ईवीएम वितरण के लिए 20-20 काउंटर बनाए गए थे। वहीं, पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय की ड्यूटी के चार-चार काउंटर बनाए गए थे। तीन स्थानों पर कार्मिकों के अनुपस्थित रहने के कारण रवानगी देर से हुई। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में सबसे ज्यादा मतदान अधिकारी द्वितीय अनुपस्थित रहे। दोपहर बाद रिजर्व के भी कर्मी चले गए, जिससे पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिक्कत हुई। कमोवेश यही हाल स्टेडियम तथा राजकीय इंटर कॉलेज में रहा। इन स्थानों पर काफी देर तक लाउडस्पीकर से एनाउंस करने के बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे तो रिजर्व के कर्मचारियों को लगाया गया। कुछ पोलिंग पार्टी दोपहर बाद एक बजे तक निकल गईं, लेकिन अन्य की रवानगी में देर हुई।
ड्यूटी कटवाने के लिए जुगाड़ में लगे थे कर्मी
देवरिया। मतदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों ने प्रशिक्षण भी प्राप्त कर लिया था, लेकिन बुधवार को ड्यूटी पर जाने से कुछ कर्मचारी कतरा रहे थे। वे ड्यूटी कटवाने के लिए जुगाड़ लगा रहे थे। इसमेें कुछ को सफलता मिली, जिन्हें नहीं मिली, उन्हें जाना पड़ा। विकास खंड गौरीबाजार क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात महिला शिक्षक दो बच्चों को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचीं। एक बच्चा गोद में तो दूसरे की अंगुली पकड़कर चल रही थीं। यहां चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए भटक रही थीं। बताया कि उनके पति गोरखपुर में नौकरी करते हैं, जहां उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है। यहां उनकी भी ड्यूटी लग गई है।
छोटे बच्चे को लेकर परेशान रहीं महिला कार्मिक
देवरिया। विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए महिलाओं की भी ड्यूटी लगाई है। कुछ महिलाओं के साथ छोटे बच्चे थे, जिन्हें संभालने में वे परेशान रहीं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में महिला कार्मिक के करीब तीन साल के बच्चे के सिर पर चोट लगी थी। पट्टी बंधी थी। बच्चे को साथ लेकर कार्मिक ड्यूटी के लिए आई थी। इसी तरह कुछ अन्य महिलाएं गोद में बच्चा लेकर परेशान दिखीं। कुछ महिलाओं के साथ आए उनके परिवार के सदस्य, बच्चों को संभाल रहे थे।
विज्ञापन

दो स्थानों पर जमा होंगी ईवीएम
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान के बाद दो स्थानों पर ईवीएम जमा होंगी। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र, भाटपाररानी, सलेमपुर एवं बरहज क्षेत्र की ईवीएम जमा होंगी। विधानसभा क्षेत्र देवरिया, पथरदेवा व रामपुर कारखाना की ईवीएम देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें