फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑटो की टक्कर से बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी

Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम ऑटो की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार और गैर थाने का पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग ऑटो चालक को दोषी ठहरा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कपरवार चौराहे पर शाम करीब चार बजे महिलाओं से भरी ऑटो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग जुट गए। सभी ने ऑटो को घेर लिया। लोगों के अनुसार, ऑटो चालक सलेमपुर के नवलपुर चौराहे से स्वामीनाथ यादव के पुत्र की शादी में महिलाओं को लेकर बाबा महेंद्रा नाथ मंदिर महेन जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच कपरवार चौराहे पर दुर्घटना हो गई। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें