फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाथ बांधकर सातवीं के छात्र की पिटाई उलाहना देने गए परिजनों को धमकाया

Thu, 10 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्कूल प्रबंधक और शिक्षक पर कक्षा सातवीं के छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि कमरे में बंद कर दोनों हाथ पीछे बांधकर मारापीटा गया।
छात्र ने घर आकर आपबीती बताया तो स्कूल उलाहना देने पहुंची छात्र की बुआ और फुफेरी बहन को प्रबंधक ने पुलिस बुलाने और जेल भेजवाने की धमकी दी। पीड़ित छात्र घटना के बाद डरा-सहमा है। खुखुंदू नरौली खेम निवासी सुग्रीव मद्धेशिया कस्बे में मकान बनवाकर रहते हैं। उनका बेटा आदर्श मद्धेशिया कस्बे के एक निजी स्कूल में सातवीं छात्र है।
विज्ञापन

बुधवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि सातवीं घंटी में आदर्श की किसी छात्र से बहस हो गई थी। आदर्श के पिता सुग्रीव मद्धेशिया का आरोप है कि बेटे की जिस छात्र से बहस हुई थी, वह स्कूल प्रबंधक के घर का रहने वाला है।
इससे नाराज प्रबंधक और एक शिक्षक ने बेटे को कमरे में बुलाकर उसका दोनों हाथ पीछे बांधकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। स्कूल की छुट्टी होने पर घर आकर उसने चोटों को दिखाते हुए सारी बात और बुआ से बताई।
विज्ञापन

इसके बाद घर पर मौजूद बहन संजू देवी और उसकी बेटी रिंकी बेटे को लेकर स्कूल उलाहना देने पहुंचीं। प्रबंधक ने जेल भेजवाने की धमकी दी। पिता ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस समेत अन्य अधिकारियों करने पर प्रबंधक समझौते का दबाव बना रहे है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें