फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन

बरहज। स्व.विंध्याचल शाह इंटर कालेज पैना के बोर्ड परीक्षा की पकड़ी गई कापियों के मामले नकल माफियों गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन के सीडीआर (काल डाटा रिपोर्ट)के जरिए गिरोह की कुंडली खंगाल रही है। आरोपियों के लोकेशन और फोन नंबरों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि 25 हजार के इनामी केंद्र व्यवस्थापक तारकेश्वर प्रसाद ने शनिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस नकल माफिया तक पहुंचने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन के सीडीआर के जरिए रैकेट में शामिल अन्य लोगों का भी खुलासा हो सकता है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
29 मार्च बुधवार को एसडीएम ध्रुव शुक्ल को किसी ने फोन पर बड़का गांव के ग्राम प्रधान नब्बेलाल गुप्ता के घर बोर्ड परीक्षा की कापी लिखे जाने की सूचना दी। जांच में हाईस्कूल संस्कृत और इंटर प्राविधिक कला विषय की लिखित कापी के अलावा अन्य नकल सामग्री बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने प्रधान सहित नौ को जेल भेजा था। घटना के तीसरे दिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट धीरज गुप्त और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक हरी प्रसाद यादव को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें