देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को पुलिस बृहस्पतिवार को वाराणसी ले गई। वाराणसी में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी होनी है।
देवरिया के एसपी रहे और पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल से वाराणसी ले जाए गए हैं। उन पर वाराणसी के एक व्यक्ति ने कफ सिरप मामले में फर्जी वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। इस प्रकरण में शुक्रवार को वाराणसी के सीजेएम कोर्ट में पुलिस उनको पेश करेगी।
अमिताभ ठाकुर को पुलिस देवरिया जेल से शाम को वाराणसी ले गई। वह इंडस्ट्रियल इस्टेट पुरवा में पत्नी के नाम में हेरफेर कर प्लाट आवंटन करने के मामले में सदर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में वह न्यायिक अभिरक्षा में देवरिया जेल में बंद थे।
पिछले सप्ताह शुक्रवार और इस सप्ताह सोमवार को दो बार सुनवाई टलने के बाद मंगलवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी पर उनके पक्ष द्वारा जमानत अर्जी पर बल न देने के कारण सीजेएम कोर्ट में जमानत की अर्जी खारिज हो चुकी है।
कोर्ट
वाराणसी के सीजेएम कोर्ट में अमिताभ ठाकुर को पेश किया जाना है। इसे लेकर रिमांड आया था। उन्हें पुलिस देवरिया जेल से वाराणसी ले गई है।
-प्रेम सागर शुक्ल, जेल अधीक्षक देवरिया