फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 55 लोगों पर 170 बीएनएसएस के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर मंगलवार को जिले की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की, इसमें 55 संदिग्ध लोगों के खिलाफ 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई, जबकि तीन लोगों के पास से 35 लीटर शराब बरामद की गई है। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

बघौचघाट पुलिस ने अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के बरवा टोला कुर्मी पट्टी अलीसेर के पास से 12 लीटर एवं तरकुलवा थाना क्षेत्र के घनश्याम के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लार पुलिस ने एकघरवा (रेघरवा) गांव निवासी अमर राजभर को 20 अदद देशी शराब यानी चार लीटर बरामद किया। भलुअनी निवासी सुरेंद्र वर्मा के पास से 15 अदद देसी शराब बरामद की। इसके बाद तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा पुलिस ने 52 अन्य लोगों पर 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें