फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कैसे बढ़ेगा नामांकन, शहर से लेकर देहात में खुले हैं बिना मान्यता के स्कूल

Wed, 09 Apr 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत के बाद नामांकन को लेकर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया चल रही है। विभागीय अधिकारी शिक्षकों पर लगातार इसके लिए दबाव भी दे रहे हैं। इधर, बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर समुचित कार्रवाई न होने से भी शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि बिना मान्यता के निजी विद्यालयों की चमक दमक देख अभिभावक भी इन विद्यालयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 2121 परिषदीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। एक से आठ अप्रैल के बीच विभागीय आंकड़ों के अनुसार 10 हजार से कुछ अधिक नामांकन अब तक हुआ है। ऐसे में बेसिक शिक्षा जगत से जुड़े लोग इसे काफी धीमी गति होना बता रहे हैं। उधर, प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभिभावकों की कतार लगी है। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि यह अभिभावकों को उम्मीद के मुताबिक प्रेरित नहीं कर पा रहा है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव बताते हैं कि जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़े, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि इन स्कूलों के आसपास ही कई गैर मान्यता प्राप्त स्कूल भी चल रहे हैं, ऐसे में कई अभिभावक उधर ही चले जा रहे हैं। जबकि, सरकारी स्कूल में निशुल्क शिक्षा, किताब, ड्रेस आदि की व्यवस्था है। अब तो कक्षा एक से लेकर आठवीं तक की किताबें एनसीईआरटी के पैटर्न की हैं। जिम्मेदारों को भी निजी स्कूलों को मान्यता देने में यह ध्यान रखना चाहिए कि आसपास कोई परिषदीय स्कूल न हो, अन्यथा नामांकन की स्थिति खराब ही रहेगी। वहीं गैर मान्यता प्राप्त संचालित स्कूलों के खिलाफ शासन स्तर से ही अभियान चलाकर ठोस कार्यवाही होनी चाहिए। ऐसे स्कूलों के संचालित होने से अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बन रही है।

विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूलों के आसपास व नजदीक ही विभिन्न निजी स्कूलों को मान्यता दे दी गई हैं। वहीं गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या जिले में काफी है। ऐसे में नामांकन कैसे बढ़ेगा। अभिभावक भी चमक दमक देखकर अपने पाल्यों को ऐसे विद्यालयों में भेज रहे हैं। बिना मान्यता वाले स्कूलों पर जब तक कठोर कार्यवाही नहीं होगी, नामांकन बढ़ाना हमेशा चुनौती रहेगी।
विज्ञापन


- शैलेंद्र सिंह, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ

परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़े, इसके लिए गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ जांच अभियान तेज किया गया है। एक सप्ताह पहले ही सदर व नगर क्षेत्र के स्कूलों की जांच के बाद चार को नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी वह संचालित होते पाए जाते हैं तो शासनादेश के अनुसार उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

- देवमुनि वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी देवरिया सदर व नगर क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें