फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों पर पुलिस ने कसी नकेल, छह को उठाया

Thu, 13 Feb 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में सोशल प्लेटफाॅर्म पर सक्रिय किशोर व युवाओं का गिरोह 302, 307 और 333 के बाद शहर के सोमनाथ नगर में बुलेट से गन व चार पहिया वाहन से हूटर की आवाज निकाल कर मनबढ़ों की टोली ने सनसनी फैला दी। इसका संज्ञान में लेते हुए एसपी विक्रांत वीर ने सीओ संजय कुमार रेड्डी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इधर निर्देश मिलते ही तेजी से सक्रिय हुए है। इसके बाद बुलेट व चार पहिया वाहन पर स्टंट दिखाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस करीब आधा दर्जन मनबढ़ों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुछ दिन पहले पुलिस की ओर से चलाए गए ऑपरेशन में गैंग के सरगना रफ्तार के घायल होने और जेल जाने के बाद गैंग के सदस्य जमींदोज हो गए थे। लेकिन मनबढ़ दोबारा क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए सिर उठाने लगे हैं। लोगों के अनुसार रफ्तार गैंग का सफाया होने के बाद 302, 307 और 333 नाम के अलग-अलग गैंग चर्चा में आ गए। भलुअनी-लार में मनबढ़ों के बढ़ते आतंक तो व्याप्त था।
विज्ञापन

इसी बीच शहर के सोमनाथ कालोनी में किशोर, छात्राें व युवाओं का भौकाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बुलेट के साइलेंसर से गन की आवाज निकालते हुए कुछ युवक आगे-आगे चल रहे थे। वहीं पीछे-पीछे एक चार पहिया हूटर बजाते हुए जा रही थी। सीओ के निर्देश पर कोतवाली से पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियां युवकों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए निकल गई। देर शाम तक वायरल वीडियो में बुलेट से गन की आवाज निकाल रहे और हूटर बज रही चार पहिया वाहन पर स्टंट दिखाने वाले आधा दर्जन मनबढ़ों का दबोच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें