फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 13 दिन से अल्ट्रासाउंड जांच ठप, परेशान हो रहे मरीज

Thu, 13 Feb 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट के न्यायालय कार्य से जाने की वजह से अल्ट्रासाउंड जांच बुधवार को भी ठप रही। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आए पीड़ितों को निराश होकर लौटना पड़ा। जांच न होने के चलते मरीजों का समुचित इलाज नहीं हुआ। कुछ को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें कीमत चुकानी पड़ रही, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अल्ट्रा साउंड की निशुल्क सुविधा है। मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग विभाग सहित विभिन्न ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर डॉक्टर अल्ट्रा साउंड जांच लिखते हैं। पुरुष अस्पताल में रोजाना करीब 70 से 80 मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन चालीस से पचास मरीजों की जांच हो पाती है। इन दिनों जांच ठप है। रेडियोलाजिस्ट करीब दस दिन छुट्टी पर रहे। आने के बाद न्यायालय कार्य से जाने से जांच बाधित रही। करीब तेरह दिन से जांच ठप है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें