देवरिया। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर होगी। इसका आयोजन 14 और 15 मार्च किया जाएगा। इसमें करीब तीन हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके तहत शहर के बाबा राघवदास इंटर कॉलेज, नई कालोनी, दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज सीसी रोड, राजकीय इंटर कॉलेज, कोतवाली रोड और राजकीय पॉलीटेक्निक गोरखपुर रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर के ही महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, गरुड़पार, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, गोरखपुर रोड को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर से बाहर जनता इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना, लाला करम चन्द थापर इंटर कॉलेज, बैतालपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि एसआई परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। 10 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।