फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कानून तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 02 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। नवागत इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने रविवार को क्षेत्र के होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सौहार्द पूर्ण वातावरण में होलिका दहन करने और होली पर्व मनाने की लोगों से अपील की। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौपाल लगाकर उन्होंने शांतिभंग पूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही चेताया भी कि अगर किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि होली पर्व के ऐन मौके पर पांच दिन पहले ही खुखुंदू एसओ दिनेश कुमार मिश्र समेत कई थानों के थानेदारों को एसपी संजीव सुमन ने इधर से उधर किया है। जिसमें खुखुंदू थाने की कमान इंस्पेक्टर राहुल सिंह को मिली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को इलाके के नूनखार, मकुनही, सिसई, पिपरा शुक्ल, मंगराईच, कोल्हुआ, पड़री, मगहरा महुई श्रीकांत, बालेपुर, जैतपुरा, खुखुंदू सहित अन्य गांवों के होलिका स्थलों का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से किसी प्रकार की कोई समस्या या दिक्कत हो उसकी भी जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कुछ जगहों पर चौपाल लगाकर लोगों से शांतिप्रिय तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर कहीं भी कोई खलल डालने की कोशिश करता है तो हमारे सीयूजी नंबर 9454403225 पर तत्काल सूचना दें। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें