फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिविल लाइन रोड किनारे हुए अतिक्रमण को पुलिस ने हटवाया

Thu, 26 Feb 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सिविल लाइन रोड पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर हटवाया। सड़क की पटरी पर स्थायी दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण, ठेला को देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे रखे ठेले, टीन शेड और अन्य सामान हटवाया। पुलिस की सक्रियता देखकर कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि सड़क की पटरी पर अतिक्रमण होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें