देवरिया। जिले पशु तस्करी होने व आए दिन गोवंश के साथ पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। पुलिस पशु तस्करी में संलिप्तता मिलने पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। वहीं समूह बनाकर गोवंश की तस्करी करने वालों को गैंग के रूप में चिंहिृत करते हुए उनपर नजर रखना शुरू कर दिया है। एसपी ने उक्त कार्रवाई मईल थाने की पुलिस की संस्तुति पर की है। इससे पहले जिले के बरियारपुर थानाध्यक्ष के बाद सलेमपुर व बघौचघाट थानाध्यक्ष की संस्तुति पर उक्त कार्रवाई की जा चुकी है।
मईल थाने की संस्तुति पर गिरोह बनाकर पशु तस्करी में संलिप्त गैंग के लीडर नरसिंह डाड़ के ऋषिमुनि सिंह पुत्र प्रहलाद निवासी नरसिंह डाड़ और गैंग के 10 सदस्यों क्रमशः नरसिंह डाड़ के उदय भान पुत्र मेवालाल गोंड़, भाटपार रानी के दिस्तौली के हरिकेश यादव पुत्र सुरेश यादव, होलईपुर के राजन यादव उर्फ सत्यापाल यादव पुत्र संतोष यादव, मईल के बढ़या हरदो के कृष्ण उर्फ कृष्णा यादव पुत्र जयराम यादव, अंबेडनगर के जैतपुर जिले के नोनहर के निखिल उर्फ निकिल पुत्र महेन्द्र यादव, मइल के नरसिंह डाड़ के शेरु उर्फ दीनदयाल यादव पुत्र सुर्यनारायण यादव, खुखुंदू के नरौली के भोलू यादव पुत्र स्व. अलगू यादव, आजमगढ़ के रानी की सराय थाने के शाहकुंदनपुर के सोनू यादव पुत्र रामजनम यादव, लार के मंगरईच के राजेश यादव पुत्र रामनारायण यादव व गोपालगंज के विजयीपुर थाने के धोवबल पटखौली निवासी सियाराम गुप्ता पुत्र स्व. लाखू गुप्ता के विरुद्ध जनपद स्तर पर गैंग संख्या डी-44/2025 गैंग रजिस्टर्ड किया है। यही नहीं इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी।