फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने दर्ज किया केस, चालक की तलाश में दबिश

Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। अहिरौली गांव के पास वाहन की ठोकर से बाइक पलटने के दौरान हुई युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
शनिवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों ने चालक पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। देर शाम को पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि, परिजन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। युवक के पिता भी मुंबई से घर आ गए हंै। परसिया करकटही गांव निवासी साहब हाशमी का बड़ा बेटा सरफराज हाशमी (18) शुक्रवार की सुबह बाइक से भटनी थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में मामा के यहां मां का दवा लाने जा रहा था। भटनी-बैकुंठपुर मार्ग पर अहिरौली गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने बाइक में तेज टक्कर मार दी थी। इससे सरफराज की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को सौंप दिया था। परिजनों ने अब तक शव दफनाया नहीं है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण सुबह करीब 10 बजे थाने पहुंच अहिरौली के एक बोलेरो से कुचलकर सरफराज की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती करने में लगी है।
विज्ञापन

सरफराज की मां गुलाफ्शा खातून ने चालक को नामजद करते हुए तहरीर भी दे दी। प्रभारी थानेदार दिनेश सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें