देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बरवा गांव में पुरानी रंजिश में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष से मिली शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाक्षेत्र के बरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से अनुराग विश्वकर्मा ने पुलिस को शिकायत की। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर इनकी पत्नी निर्मला देवी के साथ गाली - गलौज की गई। विरोध करने पर जान-माल की धमकी दी जाने लगी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की शाम को गांव की चन्द्रप्रभा देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद