फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकालने आई महिलाओं को पुलिस ने घर पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये निकालने आई महिलाओं को पुलिस ने घर पहुंचाया
विज्ञापन

बैंक से निकासी कर ले जा रहीं थी रकम
भटनी(देवरिया)। खामपार थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं को बैंक से रुपये निकालने के बाद पुलिस अपने वाहन से घर पहुंचाई। जिसकी हरओर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी रमिता देवी और चिंता देवी भटनी के बनकटा तिवारी स्थित पीएनबी बैंक से रकम निकालने आई थीं। करीब एक लाख रुपये निकालने गई महिलाओं को बैंक कर्मियों ने पचास-पचास के नोट के दस गड्डी दे दिए। महिलाएं थैले में रुपये लेकर बैंक से बाहर आई। घटना की अंदेशा होने पर महिलाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। एसओ के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने सरकारी वाहन से महिलाओं को घर पहुंचाया। पुलिस की इस कार्य प्रणाली की लोग तारीफ कर रहे हैं। इस बावत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं ने अकेले रुपये ले जाने में असहज महसूस किया था इसलिए पुलिस टीम ने दोनों को घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें