फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के आरोपी युवकों के सरगना को पुलिस ने दबोचा

Mon, 03 Aug 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। समोगर गांव के पास चार युवकों की पिटाई के मामले में फरार चल रहे आरोपी सरगना को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि सरगना के साथ 14 युवकों ने चार युवकों की जमकर पिटाई की थी। इसमें पुलिस ने 14 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बहसुआ गांव निवासी राजेंद्र निषाद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 जुलाई को उनके बेटे नारद (28) को किशन यादव, गाेलू सहानी, मुनीब यादव निवासी आछीडीह थाना बड़हलगंज गोरखपुर और अंगीरा यादव निवासी ग्राम छपिया लेकर मदनपुर के समोगर गांव गए थे। उसी दिन लौटते समय शाम करीब 5.30 बजे घात लगाकर बैठे इन्द्रजीत उर्फ पेटल यादव निवासी समोगर, अतुल सिंह, नारदमुनि निवासी बहसुआ, विशाल गुप्ता निवासी बैरियाडीह थाना-बडहलगंज और अज्ञात लोग लाठी-डंडे, लोहे के राॅड से हमला बोल दिया। इसमें नारद को प्राणघातक चोट आई थी।
साथी किशन, गोलू, अंगीर, मुनीब व नारद निषाद को भी गंभीर चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने इंद्रजीत यादव उर्फ पटेल को गिरफ्तार किया था। सीओ सत्येंद्र राय ने कहा कि समोगर में मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें