लार नगर के चौक वार्ड निवासी पूनम पत्नी अवनीश बरनवाल का पर्स झपट्टा मार मंगलवार की रात को छीन लिया था। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध सत्संग भवन के पास खंडहर मकान के पास खड़ा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान सारिक निवासी तिवारी टोला के रूप में हुई। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के साथ हुई पर्स छिनाैती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद