फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वांछित दो आरोपियों के घर पुलिस ने कराई मुनादी

Fri, 30 Oct 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के जगन्नाथ छपरा गांव में मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपियों के घर पुलिस ने बृहस्पतिवार को डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, गांव निवासी द्रविड़ प्रताप राय और जयकार राय मारपीट सहित अन्य धाराओं में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी हैं। एसीजे/जेडी/जेएम देवरिया ने दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा पत्र जारी किया था। आदेश के अनुपालन में चौकी प्रभारी राहुल दुबे, दरोगा राधेश्याम सेहरा आदि ने मुनादी कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें