फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस सिलिंडर में रिसाव से झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के सोहनपुर गांव के ताड़ी टोला निवासी इंद्रिश नट की झोपड़ी में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह इंद्रिश की बहन गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के कारण झोपड़ी में आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पीआरवी टीम भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
तब तक झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, चौकी, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जल चुका था। घर में रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने परिवार को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें