फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस, तलाश में जुटी

Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के बेलडांड़-राजपुर स्थित एक ढाबे के पास शनिवार को बाइक सवार बदमाश ने परसियां देवार निवासी दूध व्यापारी सुरेंद्र यादव पर तील फायर झोंक दिए थे।
इससे सुरेंद्र घायल हो गए। सोमवार को पुलिस ने घायल के भाई कमलेश यादव की तहरीर पर नामजद दो लोगों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ में जुटी गई है। लोग आरोपी और सुरेंद्र के बीच पूर्व में भैंस चोरी होने पर हुए विवाद को फायरिंग से जोड़कर देख रहे हैं। परसियां देवार निवासी सुरेंद्र यादव पचौहां में मकान बनवाकर रहते हैं, जबकि उनकी पाही परसियां देवार में भी है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, शनिवार को बेलडांड़-राजपुर स्थित ढाबे के पास हेलमेट धारी बाइक सवार ने सुरेंद्र पर फायर झोंक दिया। हमलावर से बचने के लिए सुरेंद्र भागने लगे।
हमलावर ने दौड़ाकर दो फायर और करते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले में बढ़या हरदो निवासी बिनाका सिंह और राहुल सिंह पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भैंस चोरी होने के बाद से बिनाका और सुरेंद्र के परिवार में अदावत शुरू हो गई है। हालांकि, पहले सुरेंद्र बंटाई पर उनका खेत जोतते-बोते थे।
विज्ञापन

खेत ले लेने के बाद से वह भी नाखुश थे। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले में बढ़या हरदो निवासी बिनाका सिंह और राहुल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें