गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
देवरिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस कर्मी आने-जाने वालों की निगरानी करते रहे। रेलवे व बस स्टेशन परिसर सहित विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने शाम कोतवाली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों के साथ बस और रेलवे स्टेशन परिसर के अलावा डाग स्क्वॉड के साथ स्टेशन रोड के होटलों में ठहरे लोगों से पूछताछ की। शहर के सिविल लाइंस, मालवीय रोड, जलकल रोड, राघव नगर में रुट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान कोतवाल अनुज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी प्रह्लाद गौड़, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।