फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टैंकर गायब होने के मामले में पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर

Sun, 23 Nov 2025 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राधिका जी डेयरी के परिसर से 10 हजार लीटर दूध से भरा टैंकर गायब होने के मामले में रविवार को भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि अभी वह मामले की पड़ताल कर रही है। टैंकर पुलिस के बजाय आरोपियों को ही सुपुर्दगी में दिया गया था।
विज्ञापन

ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में बृहस्पतिवार दोपहर में राधिका जी डेयरी पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र की अगुवाई में छापा मारा गया था। वहां से मिले करीब 10 क्विंटल खराब पनीर को नष्ट कराते हुए शेष सामान जब्त कर लिया गया था। मथुरा जिला निवासी डेयरी संचालकों ने बताया कि पनीर बनाने के लिए वे लोग अलीगढ़ से 10 हजार लीटर दूध मंगाए हैं। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने टैंकर से भी दूध का नमूना लिया और परिसर में मिले रिफाइंड ऑयल, मिल्क पाउडर और 10 हजार लीटर दूध से भरे टैंकर को सील करा दिया। शुक्रवार रात में दूध वाले टैंकर के फाटक पर लगे सील को तोड़कर टैंकर कहीं गायब कर दिया गया। शनिवार को फिर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम परिसर में जांच के लिए पहुंची तो टैंकर गायब था। इसके बाद ऊसरा पुलिस चौकी इंचार्ज को तहरीर दी गई। हालांकि पुलिस ने दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन में जुटी है।
इस मामले में टैंकर सील होने की जानकारी नहीं थी। पता लगा है कि जिस फैक्टरी संचालक पर आरोप था, उसे ही टैंकर सील कर सुपुर्दगी में दे दिया गया। अब टैंकर गायब होने की बात सामने आ रही है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेश चतुर्वेदी, सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें