फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज पहुंची राजस्थान पुलिस, खंगाले रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंगूठे के क्लोन से 12.33 लाख रुपये निकालने की जांच कर रही है पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सीकर जनपद(राजस्थान) के लक्ष्मणपुर थाने की पुलिस शनिवार को बरहज पहुंची। यहां लबकनी बासु निवासी अरुण राय के बारे में पड़ताल की। बताया जा रहा है कि अरुण राय और उसके साथियों ने रबर के अंगूठे का क्लोन तैयार कर बैंक से 12 लाख 33 हजार रुपये निकाले हैं। नगर में करीब चार घंटे तक रही राजस्थान पुलिस ने कुछ बड़े सराफा कारोबारियों से भी पूछताछ की।
शनिवार को लक्ष्मणपुर थाने के इंस्पेक्टर सरवर खान, सरदारा राम और सुरेंद्र कुमार के साथ बरहज थाने पर पहुंचे। राजस्थान पुलिस ने लबकनी बासु गांव निवासी अरुण राय के बारे में जांच की। इंस्पेक्टर बोले, अरुण और जेल में किसी अन्य मामले में जेल में पाबंद उसका साथी और बांसगांव निवासी राजेश राय के सहयोग से अंगूठे का क्लोन तैयार कर बैंक से 12 लाख 33 हजार रुपये की हेराफेरी की है। 10 अप्रैल को सीकर के बलदेव सिंह की तहरीर पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सराफा कारोबारियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज कराया था अपहरण का केस
अरुण राय मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा चौराहे पर पशु आहार की दुकान खोल रखी है। 31 अक्टूबर को नाम-पता पूछकर स्कॉर्पियो सवार राजस्थान पुलिस अरुण उठा ले गई। रुद्रपुर थाने को इस बात की जानकारी भी दी गई थी। जहां दुकान है वह मदनपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसका लाभ उठाते हुए अरुण की पत्नी ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पांच बदमाशों के खिलाफ मदनपुर में केस दर्ज कराया था था। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि राजस्थान की पुलिस साइबर क्राइम के वांछितों के बारे में पड़ताल करने आई थी। चार दिन पूर्व मदनपुर थाने में पुलिस ने अरुण राय का अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें