फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण

Wed, 27 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। दुष्कर्म पीड़ित युवती का कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया। दो दिन पहले युवती के जान पहचान के दो युवकों ने लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया था। उसके बाद खाली मकान में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से यौन शोषण किया।
एसपी विक्रांत वीर ने मौके और कोतवाली पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर दो आरोपियों पर दुष्कर्म, एससी/एसटी और जान से मारने की धमकी में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार की देर शाम अकेली अपने मौसी के घर जा रही थी। आरोप है कि उसके जानने वाले दो युवकों ने लिफ्ट देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। युवती को विश्वास में लेकर चौराहे पर स्थित एक खाली मकान में लेकर चले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मंगलवार की सुबह जब वह निराश बैठी थी तो मां को संदेह हुआ। मां ने पूछा तो आपबीती बताते हुए फफक कर रोने लगी। इसके बाद मां ने डायल 112 नंबर को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुल्म को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद बुधवार की सुबह पुलिस पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जहां उसका मेडिकल कराया गया। पीड़िता का बयान नहीं होने के चलते दोनों आरोपियो को जेल नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें