फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेरहवीं बीतने के बाद पुलिस के तेवर सख्त...पत्नी शक के घेरे में

Wed, 27 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। क्षेत्र के बंजरिया गांव के डीजे संचालक हीरालाल शर्मा की हत्या का रहस्य गहराता जा रहा है। तेरहवीं बीतने के बाद पुलिस ने मामले में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब तक की जांच में हीरालाल की पत्नी पुलिस के शक के घेरे में ई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने मंगलवार को उसके घर पहुंचकर पत्नी से पूछताछ की और उसका मोबाइल फोन भी खंगाला।
गांव के निवासी 35 वर्षीय हीरालाल शर्मा उर्फ बिकाऊ, केदार शर्मा का इकलौता बेटा था। वह गांव में एक टेंट हाउस में काम करता था और खुद का डीजे सिस्टम भी चलाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 12 जुलाई की रात उसके मोबाइल पर कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल रिसीव करने के बाद उसने बाइक निकाली और घर से चला गया, मगर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसका शव गांव के बाहर एक निजी स्कूल के पास धान के खेत में पड़ा मिला।
हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर एसपी विक्रांत वीर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि, रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने एहतियातन विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया।
घटना के दिन से ही पुलिस का शक हीरालाल की पत्नी पर केंद्रित है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हीरालाल की पत्नी अक्सर किसी फोन कॉल का जिक्र करती थी और घटना वाली रात भी उसने बताया था कि किसी ने फोन कर घर से बुलाया था। जब पुलिस ने उस नंबर के बारे में पूछा तो उसने कॉल डिटेल्स डिलीट हो जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
इसी कारण पुलिस की नजरें लगातार उसी पर टिकी हुई हैं। मंगलवार को थानाध्यक्ष मय फोर्स जब हीरालाल के घर पहुंचे तो पत्नी से गहन पूछताछ की गई।
उसका मोबाइल खंगाला गया और कॉल की डिटेल की छानबीन की गई। पुलिस अब उन कॉल को खंगाल कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वाली रात किसने हीरालाल को फोन किया था।
विज्ञापन

जांच को धार देने के लिए पुलिस ने हीरालाल के करीब डेढ़ दर्जन रिश्तेदारों और करीबी लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई। कई नंबरों की लोकेशन और बातचीत की जांच भी की गई, मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया।
तेरहवीं तक पुलिस ने कार्रवाई धीमी कर रखी थी। अधिकारियों का कहना है कि इस हत्याकांड की परतें जल्द ही खुल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें