मनबढ़ युवक का पुलिस ने किया चालान
बरहज। नगर के पटेल नगर पश्चिमी के मनबढ़ युवक का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसने रविवार की शाम को भी मोहल्ले में उत्पात मचाया था।
पटेल नगर पश्चिमी निवासी और मनबढ़ युवक कोरोना काल में मुंबई से आया हुआ है। मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा था कि वह गालियां दे रहा था। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई करने लगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि आशीष गुप्त को एसडीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है।