फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

रुद्रपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका के रुद्रपुर में 28 फरवरी के रोड शो से चोरी बाइक को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया। चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। उनके पास से दो अदद देशी कट्टा और 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करिहवा पुल से होकर बाइक से जा रहे दो युवकों को दबोच लिया। दोनों के पास 315 बोर का दो कट्टा और कारतूस मिला। बाइक 28 फरवरी को सतासी इंटर कॉलेज के मैदान से चुराई गई थी। बाइक का मालिक प्रियंका गांधी के रोड शो में आया था। आरोपियों का सुराग मिलने पर एसआई जितेंद्र बहादुर सिह, एसआई राजेंद्र चौधरी, सिपाही प्रवीण चौहान, अजय सिंह यादव और अभय सिंह ने दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीनगर कोल्हुआ गांव का शिव पासवान और कन्हौली गांव का गोधन उर्फ अजय शंकर बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों को शस्त्र अधिनियम और बाइक चोरी के मामले में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें