पुलिस ने पकड़ी अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना के बलुअही गांव के पास पुलिस ने बुधवार की रात अवैध तरीके से बालू खनन कर लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। गाड़ी सीजकर वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवां मीर छापर पिकेट के सिपाहियों को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बलुअही गांव के पास छोटी गंडक नदी से बालू खनन का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। पिकेट के सिपाहियों ने रात भर छोटी गंडक नदी के किनारे गस्त करते रहे। इसी बीच रात को 12 बजे के करीब बलुअही गांव के पास छोटी गंडक नदी से बालू लादकर ट्रैक्टर-ट्राली जाती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में वह वाहन मालिक निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने गई। वाहन को सीजकर कर दिया गया है। मामले में गाड़ी मालिक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि अवैध बालू लदी ट्राली पकड़ी गई है। वाहन स्वामी भी हिरासत में है। खनन विभाग को सूचना दी गई है।