फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र में नौ माह पूर्व बाइक लूट की घटना के आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। बिसौली माफी गांव निवासी समीउल्लाह नौ माह पहले पिपरा दवन गांव से मित्र के घर से दावत खाकर घर आ रहे थे। अभी पिपरा बांध पुल के पास पहुंचे थे कि ओवरटेक कर कार सवारों ने उनको पीटकर पानी में फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ माह पहले बाइक बरामद कर ली थी, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ापुरवा गांव से आरोपी अंशु चौरसिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि काफी दिनों से अंशु की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें