फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियोंं को पुलिस ने दबोचा, महिला आरोपी भागी

Wed, 27 Aug 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार/देवरिया। लार पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में भागे फिर रहे चार आरोपियों को मंगलवार को सुतावर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सल्लेअल्ला, शारिक, समीर और अलीशेर उर्फ गुड्डू शामिल हैं, जबकि महिला आरोपी भाग गई।
जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 24 अगस्त को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विक्रांत वीर ने गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल के पर्यवेक्षण में गठित टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सुतावर तिराहे से चारों नामजद आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों मेंं सल्लेअल्ला, शारिक, समीर और अलीशेर उर्फ गुड्डू निवासी लार शामिल हैं। इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें