फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खामपार पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों पर लगाया गुंडा एक्ट

Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खामपार थाना पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की ह। पुलिस ने बिरमापट्टी निवासी गौतम गोड़ और पिपरा उत्तर पट्टी निवासी सोनल सिंह पर गुंडा एक्ट लगाया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त गौतम गोड़ का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में दो मामले दर्ज हुए थे। इसमें एक मामला आर्म्स एक्ट से जुड़ा है। इसके अलावा 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा संख्या 250/2021 दर्ज किया गया। वहीं सोनल सिंह के विरुद्ध भी लगातार आपराधिक के दर्ज हो रहे हैं। वर्ष 2024 तथा 2025 में खामपार थाने में दो मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशो की आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। इनके विरुद्ध की गई कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की सांस ली है। एसपी विक्रांत वीर ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें