फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धर्मांतरण करने वाले परिवार से उस्मान का तार जोड़ रही पुलिस

Thu, 18 Sep 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। धर्मांतरण को लेकर चर्चा में आए एसएस मॉल के उस्मान गनी के जेल जाने के बाद पुलिस के हाथ लगे साक्ष्यों की मदद से हिंदू से मुस्लिम बने गुप्ता परिवार से कड़ियां जोड़ने में पुलिस जुटी है। वहीं उस्मान की फरार पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मॉल में काम करने वाले महिला और पुरुष वर्करों का पुलिस ने बुधवार को बयान दर्ज किया है। वहीं पुलिस की एक टीम बुधवार को गायत्री से गुलशन फातिमा बनी महिला के घर पहुंचकर पूछताछ की। रामनाथ देवरिया का रहने वाला धर्मांतरण कराने की कोशिश करने वाला आरोपी उस्मान गनी 15 साल में फर्श से अर्श पर पहुंच गया।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते कारोबार को लेकर लोग भी हैरान थे, मगर ईजी मार्ट में काम करने वाली मदनपुर थाना क्षेत्र के एक युवती ने जब सच्चाई बताया तो धर्मांतरण के खेल से पर्दा उठ गया। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही थी कि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने गायत्री से गुलशन फातिमा बनी महिला की जानकारी सार्वजनिक की।
पुलिस इस आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि इसका पूरा परिवार मुस्लिम धर्म स्वीकार कर चुका है जो एसएस मॉल के मालिक के संपर्क में है। इसके बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता गया। पुलिस को जांच और आरोपियों के दर्ज बयान के बाद जो भी बातें सामने आई है, उसका साक्ष्य पुलिस जुटाने में पुलिस लगी है। वहीं मॉल में काम करने वाले 20 से अधिक वर्करों का पुलिस ने बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उस्मान गनी के मोबाइल से कई ऐसे नंबर मिले हैं, जो विदेश में रहने वाले लोगों का है। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं बुधवार की दोपहर में गायत्री से गुलशन फातिमा बनी महिला के घर पुलिस की टीम पहुंची और करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। इसके पूरे परिवार का मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया है। वहीं ईजी मार्ट पर बुधवार को भी पुलिस का पहरा रहा और एसएस माल पर ताला लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें