- मझौलीराज नगर पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
सलेमपुर। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। मंगलवार शाम एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार तथा कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ मझौलीराज नगर पंचायत क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।