फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरभिंडा की टीम ने चांगेरी को हराया

Wed, 05 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा स्थित नकटा नाला पर आयोजित तीन दिवसीय त्रिमूर्ति कार्तिक महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पोखरभिंडा की टीम ने चांगेरी को हराया।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को क्षेत्रीय कबड्डी की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच चांगेरी व पोखरभिंडा के बीच हुआ। जिसमें पोखरभिंडा ने 16 अंक से जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि राम अशीष साहनी ने बताया कि ग्रामसभा द्वारा आयोजित यह परंपरागत कार्यक्रम वर्षों से होता आ रहा है, जिसमें कबड्डी, कुश्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कृषि प्रदर्शनी सहित विविध आयोजन होते हैं। तीसरे दिन बुधवार को सुबह स्नान के बाद कृषि प्रदर्शनी, कुश्ती व कबड्डी का सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामायण यादव, बालाराम, विजय बहादुर, रामनिवास निषाद, ओमप्रकाश निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें