फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगाें ने पीएनबी कर्मचारियों को खदेड़ा

Tue, 10 Jan 2017 10:57 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में नकदी संकट से उबर नहीं पाए व बैंकों की कतार में महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। बैंक में कैश नहीं होने से नाराज लोगों का सब्र मंगलवार को टूट गया। आक्रोशित लोगों ने बैंक का ताला नहीं खुलने दिया और बैंककर्मियों को खदेड़ दिया। पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई। दस दिनों में सिर्फ एक दिन बैंक को कैश मिला है। नोटबंदी के बाद से लोगों में बढ़ी कैश की किल्लत ग्रामीण इलाकों के बैंकों में आज भी बरकरार है।
विज्ञापन


मईल चौराहा के पीएनबी शाखा में दस दिनों से कैश नहीं पहुंच रहा है। शुक्रवार को कैश पहुंचा तो उसी दिन खत्म हो गया। रोज कतार लगाने से तंग आ चुके लोग उग्र हो गए और बैंक पर हंगामा करने लगे। 1.30 बजे बैंककर्मी पहुंचे तो लोगों ने कैश आने तक बैंक का ताला नहीं खुलने की बात कही। बैंककर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची मईल पुलिस ने बैंक का ताला खुलवाने का प्रयास किया लेकिन जिद पर अड़े लोगों ने ताला नहीं खुलने दिया। पुलिस और लोगों से झड़प हुई। बैंक के ब्रांच मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि बैंक से करीब 45 हजार खाताधारक जुड़े हैं। कैश नहीं मिलने की वजह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें