फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्रॉस कंट्री रेस में पीयूष और काजल ने मारी बाजी

Mon, 17 Aug 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित क्रास कंट्री रेस में सम्मानित
विज्ञापन
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में पीयूष गुप्ता और बालिका वर्ग में काजल पासवान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम (वित्त/राजस्व) रामशंकर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया की चहारदीवारी के चारों तरफ चक्कर लगाकर पूरी हुई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में 75 और बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बालक वर्ग में पीयूष गुप्ता पहले, धीरज यादव दूसरे, आकाश निषाद तीसरे, सतवीर प्रसाद चौथे, दीपक पासवान पांचवे और रितेश निगम छठवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल पासवान पहले, ज्योति सिंह दूसरे, आंचल निषाद तीसरे, प्रीति चौरसिया चौथे, नेहा यादव पांचवे और रोशनी निषाद छठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

दोनो वर्गों के प्रथम छह स्थान पर आए खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान कोच विश्वजीत यादव, पूजा सिंह, गिरिश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, शकिल अहमद, अवधेश यादव, लालू सिंह यादव, विकास मिश्र, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें