भटनी। धनबाद की रहने वाली महिला यात्री का चलती ट्रेन में हैंडबैग काटकर दो सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपये चोरी करने के मामले में जीआरपी ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते 27 जून की है। धनबाद रेल थाना में जीरो क्राइम नंबर पर एफआईआर दर्ज कर मामले को भटनी जीआरपी भेजा गया। शनिवार को भटनी जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि मौर्य एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद