फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीचिंग कार्य शुरू...भागलपुर–खरवनिया मार्ग की राह होगी आसान

Sat, 03 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर धराहरा खरवनिया का पीचिंग करते मजदूर।संवाद
विज्ञापन
भागलपुर। धरहरा होते हुए खरवनिया को जोड़ने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 11 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह मार्ग सरयू नदी के किनारे बने बंधे के समानांतर स्थित है और बाढ़ के समय सुरक्षा बंध के रूप में भी कार्य करता है। लंबे समय से यह सड़क बदहाल स्थिति में थी। जगह-जगह कट होल और गहरे गड्ढे हो गए थे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी।
लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर 2024 में सड़क निर्माण का टेंडर किया था। जनवरी से ठेकेदार की ओर से गिट्टी व मिट्टी डालकर चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में सड़क पर पीचिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भागलपुर, धरहरा और खरवनिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों की करीब 50 हजार आबादी को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। वहीं सरयू नदी में बाढ़ आने की स्थिति में मजबूत सड़क-बंध बनने से गांवों को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता देववीर यादव ने बताया कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें