फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुबई से बेटे का शव मंगाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

Sat, 03 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मरहवां गांव के 28 वर्षीय युवक की आठ दिन पहले दुबई में हुई मौत के बाद अब तक शव घर नहीं लाया जा सका है। मृतक के पिता ने शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर बेटे का शव गांव मंगाने की गुहार लगाई। खुखुंदू क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का सबसे छोटा बेटा श्रवण कुमार 13 दिसंबर को दुबई सोनापुर में कमाने गया था। 17 दिसंबर से उसे काम मिला। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। श्रवण कुमार ने अंतिम बार 24 दिसंबर को पिता से बात की थी। इसके बाद जब घरवालों से बातचीत बंद हुई तो पिता ने एजेंट से संपर्क साधा। एजेंट ने 27 दिसंबर को कमरे में मृत पाए जाने की खबर दी थी। पिता ने शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर बेटे का शव गांव मंगाने की गुहार लगाई है। घटना के बाद मां सोनिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, बसपा नेता और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य संदेश उर्फ मिस्टर यादव ने शनिवार को मृतक श्रवण कुमार के गांव मरहवां पहुंचकर परिजनों का ढांढ़स बंधाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें