चिल्हिया। नौगढ़ ब्लाॅक के चनरगड्डी गांव के टोला मलपार और बभनी गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम फिर से शुरू हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अभी सभी घरों तक शुद्ध पेयजल की सप्लाई और पाइपलाइन गांवों पूर्ण रूप नहीं बिछाया गई थी। इसको लेकर अमर उजाला अखबार में 9 मार्च को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद अपूर्ण कार्य को कार्यदायी संस्था चालू करवा दिया है। जल्द ही गांवों में शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगेगी।
क्षेत्र के चनरगड्डी गांव के टोला बभनी और मलपार गांव में पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है। फेरई चौहान, रामप्रसाद वर्मा, मनोहर, नोहर, फागू, महेंद्र, सूरज, रामनरेश ने बताया कि जल जीवन मिशन शक्ति के तहत गांवों कार्य अपूर्ण था।