फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेजरी में शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे बिल

Sun, 29 Mar 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वित्तीय वर्ष के समाप्ति में अब केवल तीन दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सभी विभाग अपने बकाया भुगतान के लिए प्रयास में जुट गए हैं। शनिवार को पूरे दिन विभागों में बैठकें और पुराने वित्तीय मामलों के निस्तारण में कर्मचारी लगे रहे। सभी मदों के बकाया व उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय साल के अंतिम दिन पुराने बिलों को जमा करने व बकाया भुगतान को लेकर बड़ी आपाधापी रहती है। कई विभागों की तरफ से समय से बिल जमा नहीं हो पाने से खाते में पड़ी धनराशि सरेंडर करने की नौबत आ जाती है। इसे देखते हुए पिछले साल से ही कुछ कड़े नियम अपनाए जा रहे हैं। इस साल भी 25 मार्च से पहले ही सभी विभागों से उनके बकायों का ब्योरा मंगा लिया गया था। शनिवार को भी पूरे दिन ट्रेजरी में विभिन्न विभागों का बिल जमा कराया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अंतिम दिन की आपाधापी से बचने को जरूरी है कि 30 मार्च तक ही सभी संबंधित बिलों को ट्रेजरी में जमा कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें