फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवरब्रिज पर खराब हुई पिकअप, दो घंटे तक लगा रहा जाम

Fri, 08 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर दो से शाम चार बजे तक परेशान रहे लोग
विज्ञापन


सलेमपुर। एक पिकअप बृहस्पतिवार को ओवरब्रिज पर खराब हो गई। इसके चलते ओवरब्रिज के दोनों तरफ नगर में जाम लग गया। दोपहर दो से शाम चार बजे तक जाम के चलते लोग परेशान रहे।
सहालग में नगर में वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसी में सड़क पर वाहन के खराब होने से समस्या और बढ़ जा रही है। एक दिन पहले नदावलपुल के उस पास चोकर लदे ट्रक के पलटने के बाद कई घंटे लोग जाम में जूझे थे। बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य मार्ग के ओवरब्रिज पर एक पिकअप दोपहर दो बजे खराब हो गई। इसके चलते ओवरब्रिज के पश्चिम कोतवाली तक तो ओवरब्रिज के उस पार पूरब हरैया तक वाहनों की कतार लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग जाम होने से इसका असर सोहनाग रोड, सेंटजेवियर्स रोड, स्टेशन रोड पर पड़ा। इन रोड से भी लोग मुख्यमार्ग पर नहीं आ सके। लोगों को रेलवे स्टेशन व अस्पताल जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग गलियों से पैदल बाजार में निकले। कोतवाली से हरैया जाने में राहगीरों को डेढ़ से दो घंटे लग गए। जाम की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस करीब चार बजे जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें