फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान के बंटवारे के लिए मारपीट

Thu, 20 Aug 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली कुर्मी टोला निवासी रामाधार सिंह ने थाने में तहरीर देकर मकान बंटवारे को लेकर बड़े भाई की बहू और पौत्री पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रामाधार सिंह ने तहरीर में बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह अपने पैतृक आवास का बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई की बहू और पौत्री ने गाली-गलौज करते हुए उनकी बहू और पौत्री के साथ ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें