देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकियवां ढाला के पास ई-रिक्शा की टक्कर का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बरियारपुर क्षेत्र के गंभीरपुर पोस्ट बड़हरा बाबू निवासी अभिषेक यादव की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के पर प्राथमिकी दर्ज की है।
अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह हैप्पी राजभर के साथ स्टेडियम में रोज की तरह दौड़ और व्यायाम के लिए जा रहा था। चकियवा ढाला बंद होने के कारण दोनों खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए ई-रिक्शा संख्या के चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक ने गाली दी और चाकू से हमला कर दिया। संवाद