लाररोड। लार थाना क्षेत्र के रुच्चापार गांव में असलहे के साथ एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
चर्चा है कि गांव के बलिराम गोंड को मारने-पीटने के मामले में दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए युवक की असलहे के साथ तस्वीर सामने आने के बावजूद पुलिस ने अब तक इसकी जांच नहीं की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। बलिराम गोंड पर उस समय हमला हुआ था, जब वह कीर्तन गाकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में शिवम ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी।
हमले में युवक लहूलुहान हो गया था। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था।इसी बीच शिवम की असलहे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने वायरल तस्वीर हल्का के दरोगा को भी दिखाई थी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। संवाद