फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोशल मीडिया पर गैंग के सदस्यों का फोटो वायरल

Wed, 12 Feb 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सोशल प्लेटफार्म पर थाना मदनपुर सहयोगी व्हाट्सप ग्रुप पर मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग गैंग के सदस्यों का फोटो पोस्ट किया है। पुलिस की ओर से वायरल किए जा रहे फोटो में गैंग के सदस्य किशोर और कम उम्र के प्रतीत हो रहे हैं। मदनपुर पुलिस ने फोटो वायरल करने के साथ ऑपरेशन तलाश शुरु करा दिया है। जो चर्चा में है। पुलिस की ओर से चलाये गये ऑपरेशन में गैंग के सरगना रफ्तार के घायल होने और जेल जाने के बाद गैंग के सदस्य जमींदोज हो गए थे। लेकिन मनबढ़ दोबारा क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए सिर उठाने लगे हैं। लोगों के अनुसार रफ्तार गैंग का सफाया होने के बाद 302, 307 और 333 नाम के अलग-अलग गैंग चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन

भलुअनी-लार में मनबढ़ों के बढ़ते आतंक और अमर उजाला में 11 फरवरी को रफ्तार गिरोह पर सख्ती बढ़ी तो बना लिए तीन और गैंग, फैला रहे दहशत शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद से मदनपुर पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार को मदनपुर पुलिस ने सोशल प्लेटफार्म पर मदनपुर थाना सहयोगी व्हाट्सप ग्रुप पर फोटो पोस्ट करते हुए गिरोह के सफाये के लिए ऑपरेशन तलाश शुरु किया है।
लोगों के अनुसार इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने इसकी कमान संभाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि रफ्तार गैंग के सफाए में उनका काफी अहम रोल था। पोस्ट किए गए तस्वीर में रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, सागौन के बागीचे सहित अन्य जगहों की तस्वीर होना बताया जा रहा है। मदनपुर इंस्पेक्ट विनोद कुमार सिंह ने कहा कि रफ्तार गैंग के सफाये के बाद अलग-अलग नामों से गैंग के पनपने की बात सामने आ रही है। मनबढ़ किस्म के लोग समाज में भय का माहौल खड़ा करने की फिराक में हैं। जिनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जायेगा। अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें