देवरिया। जिले में सोशल प्लेटफार्म पर किशोर व युवाओं का गिरोह 302, 307 और 333 काफी तेजी से सक्रिय हुए हैं। इधर लार के बाद भलुअनी व मदनपुर थाना क्षेत्रों में इनकों काफी सक्रिय देखा गया। उनकी मारपीट व रंगदारी का एक से दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इन पर नकेल कसने की तैयारी कर ही रही थी कि शहर के सोमनाथ कॉलोनी में एक युवाओं की टोली की हरकत ने पुलिस को परेशान कर दिया।
पुलिस वायरल वीडियो की पड़ताल में जुटी हुई है। इस वीडियो में युवक साइलेंसर लगी बुलेट से गन की आवाज निकालते दिखे। वहीं उनके पीछे चारपहिया वाहन के फाटक पर युवा स्टंट करते नजर आए। इसमें कुछ छात्र भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है, लेकिन इस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है।
बीते कुछ दिन पहले पुलिस की ओर से चलाए गये ऑपरेशन में गैंग के सरगना रफ्तार के घायल होने और जेल जाने के बाद गैंग के सदस्य जमींदोज हो गए थे। लेकिन मनबढ़ दोबारा क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए सिर उठाने लगे हैं। लोगों के अनुसार रफ्तार गैंग का सफाया होने के बाद 302, 307 और 333 नाम के अलग-अलग गैंग चर्चा में आ गए हैं।
भलुअनी-लार में मनबढ़ों के बढ़ते आतंक तो व्याप्त था। इसी बीच शहर के सोमनाथ कालोनी में किशोर, छात्राें व युवाओं का भौकाल का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बुलेट के साइलेंसर से गन की आवाज निकालते हुए कुछ युवक आगे-आगे चल रहे हे। वहीं पीछे-पीछे एक फोर वीलर हूटर बजाते हुए जा रही है। सबसे खास बात फोरवलीर की फाटक पर कुछ युवक व किशोर स्टंट करते नजर आ रहे है। सोमनाथ मंदिर रोड से जब निकला काफिला निकला, लोग सन्न रह गए। कुछ देर तक लोग इनकी हरकतों को निहारते रहे। इसके बाद जब यह आंख से ओझल हो गए तो इन सब के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल लार व भलुअनी के बाद शहर में निकले युवाओं के इस काफिला में कौन-कौन शामिल है।
बुलेट से कौन आवाज निकाल रहा था और चार पहिया वाहन पर कौन-कौन स्टंट कर रहा था पुलिस इसे चिन्हित करने में जुटी हुई है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।